उत्तर प्रदेश के Bareilly – Pilibhit हाईवे पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आमतौर पर सड़क के गड्ढों से हादसों की खबरें आती हैं, लेकिन इस बार एक गड्ढा किसी की जिंदगी बचाने की वजह बन गया।
पीलीभीत की रहने वाली विनीता शुक्ला, जो न्यायिक न्यायालय के कॉपी सेक्शन में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं, अचानक बेहोश हो गई थीं। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बरेली के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें ब्रेन डेड बताते हुए कहा कि उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं है।
डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था
बताया गया कि विनीता को वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। दो दिन तक इलाज के बाद डॉक्टरों ने परिवार से कहा कि अब उनके शरीर में जीवन के कोई संकेत नहीं हैं और उन्हें “नो होप ऑफ सर्वाइवल” के साथ घर ले जाने की सलाह दी गई।
24 फरवरी को उनके पति कुलदीप कुमार शुक्ला एम्बुलेंस से उन्हें घर वापस ले जा रहे थे। घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी तक शुरू हो चुकी थी।
गड्ढे के झटके से लौटी सांसें
रास्ते में हाफिजगंज के पास एम्बुलेंस सड़क के एक गड्ढे से गुजरी। अचानक लगे तेज झटके के बाद परिवार ने देखा कि विनीता की सांसें फिर से चलने लगीं। कुछ ही देर में उनके शरीर में हलचल भी दिखाई देने लगी।
परिवार ने तुरंत एम्बुलेंस को वापस मोड़ा और उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाया गया।
दस दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ
पीलीभीत के न्यूरो अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। धीरे-धीरे उनके हाथ-पैरों में हरकत आने लगी और सांसें सामान्य हो गईं।
न्यूरोसर्जन डॉ. राकेश सिंह के अनुसार, जब विनीता को अस्पताल लाया गया था तो उनकी स्थिति बेहद गंभीर थी, लेकिन गहन इलाज के बाद उनका स्वास्थ्य तेजी से सुधर गया।
करीब 10 दिनों के इलाज के बाद विनीता पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आईं।
परिवार इसे चमत्कार मान रहा
इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। आमतौर पर दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले सड़क के गड्ढे ने इस बार एक महिला को नई जिंदगी दे दी।
Bareilly Pilibhit Highway News, Woman Revived After Ambulance Jolt, Brain Dead Patient Revival India, UP Highway Incident News
#Lucknow #LucknowKhabar #UttarPradesh #UttarPradeshNews #Bareilly #Pilibhit #ViralNews


Leave a Reply