Lucknow Khabar Logo

Lucknow Khabar

  • ‘मरा समझकर छोड़ दी थी उम्मीद’; बेटे को देखते ही मां की आंखों से आंसुओं की झड़ी, 16 सालों की टीस हुई खत्म  लखनऊ की कलावती को आखिरकार उनका बेटा मिल गया। बेटे को उनलोगों ने मरा समझकर मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। ईश्वर ने मां की पुकार आखिरकार सुन ली।  लखनऊ: मां के लिए पुत्र हमेशा बच्चा रहता है, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए। अगर वह बिछड़ता है और फिर मां के सामने आता है तो फिर भावनाओं का तूफान उमड़ने लगता है। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में देखने को मिला। 16 साल से लापता बेटा जैसे ही अपने घर पहुंचा। उसे देखते ही मां और भाई की भावनाएं आंखों से बह निकली। तीनों आपस में लिपटकर खूब रोए। मां ने बेटे को मृत मानकर दिल पर पत्थर रख लिया था। लेकिन, बेटे को सामने देखकर खुशी इतनी हुई कि उन्हें देखने वाले लोग भी भावुक हो गए।  क्या है पूरी घटना? मलिहाबाद के रहने वाले 44 वर्षीय शिवनाथ रविवार दोपहर अचानक अपने घर पहुंचे। वह 16 साल पहले घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे। घर से ऐसे गए, वापस ही नहीं लौटे। महीने-साल गुजरते गए। परिवार इंतजार करता रहा। मां कलावती देवी और भाई वीरेंद्र कुमार उनका इंतजार करते रहे। पिता ने बेटे की याद में अंतिम सांस ले ली। मां-भाई ने मान लिया था कि शिवनाथ अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन, रविवार को वे अचानक घर लौट आए। शिवनाथ ने बताया कि वह मजदूरी करने घर से निकले थे। इसी क्रम में मेरठ में एक व्यापारी ने उन्हें भैंसों के तबेले में काम करने के लिए बंधक बना लिया था। वह उन्हें रुपये भी नहीं देते थे। शिवनाथ के गायब होने के बाद लोगों ने मरा मानकर थाने में रिपोर्ट तक नहीं दर्ज कराई थी।  शिवनाथ ने बताई पूरी कहानी रहीमाबाद के रूसेना खेड़ा गांव के रहने वाले शिवनाथ करीब 16 साल पहले घर से निकले थे। हरदोई के एक साथी के साथ वे मजदूरी करने मुजफ्फरनगर पहुंचे। वहां उन्होंने एक ठेकेदार के पास दो माह तक काम किया। दिहाड़ी नहीं मिलने पर वहां से शिवनाथ भाग निकले। मेरठ में टोल के पास शिवाया गांव के राजेंद्र चौधरी उन्हें अपने साथ ले गए।  शिवनाथ का आरोप है कि राजेंद्र चौधरी का बेटा राहुल चौधरी ने उन्हें बंधक बना लिया। मजदूरी के रुपये भी नहीं देता था। भैंसों के दूध निकालने से लेकर गोबर उठाने तक का काम उनसे कराया जाता था।  ऐसे हुए फरार शिवनाथ ने बताया कि उनके साथ हरदोई का रिंकू भी काम करता था। वह शिवनाथ को घर जाने के लिए रोता देखता था। उसने रहम करके शिवनाथ को 500 रुपये दिए। इसके बाद शिवनाथ ने वहां से भागने का फैसला किया। घर की दीवार फांदकर वे मेरठ रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन से वे आलमनगर स्टेशन पहुंचे। इसके बाद रविवार को पैदल वे अपने घर वापस पहुंचे।  भाई ने कहा, केस करेंगे शिवनाथ के भाई वीरेंद्र कुमार का कहना है कि हमारा भाई वापस आ गया है, हमलोग काफी खुश हैं। घर में त्योहार जैसा माहौल है। मां कलावती की पुकार भगवान ने सुन ली। उन्होंने कहा कि भाई जब काफी समय तक नहीं लौटे तो पिता परमेश्वर उन्हें खोजने मुजफ्फरनगर गए थे। वहां शिवनाथ नहीं मिले। इसके बाद रहीमाबाद चौकी में शिकायत की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला।  भाई ने कहा कि हमलोगों ने तो आस ही छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में हम गांव के प्रतिनिधियों के साथ थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे। हालांकि, मामले को लेकर रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक का कहना है कि अभी तक इस प्रकार के मामले की कोई सूचना थाने को नहीं मिली है।

    ‘मरा समझकर छोड़ दी थी उम्मीद’; बेटे को देखते ही मां की आंखों से आंसुओं की झड़ी, 16 सालों की टीस हुई खत्म लखनऊ की कलावती को आखिरकार उनका बेटा मिल गया। बेटे को उनलोगों ने मरा समझकर मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। ईश्वर ने मां की पुकार आखिरकार सुन ली। लखनऊ: मां के लिए पुत्र हमेशा बच्चा रहता है, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए। अगर वह बिछड़ता है और फिर मां के सामने आता है तो फिर भावनाओं का तूफान उमड़ने लगता है। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में देखने को मिला। 16 साल से लापता बेटा जैसे ही अपने घर पहुंचा। उसे देखते ही मां और भाई की भावनाएं आंखों से बह निकली। तीनों आपस में लिपटकर खूब रोए। मां ने बेटे को मृत मानकर दिल पर पत्थर रख लिया था। लेकिन, बेटे को सामने देखकर खुशी इतनी हुई कि उन्हें देखने वाले लोग भी भावुक हो गए। क्या है पूरी घटना? मलिहाबाद के रहने वाले 44 वर्षीय शिवनाथ रविवार दोपहर अचानक अपने घर पहुंचे। वह 16 साल पहले घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे। घर से ऐसे गए, वापस ही नहीं लौटे। महीने-साल गुजरते गए। परिवार इंतजार करता रहा। मां कलावती देवी और भाई वीरेंद्र कुमार उनका इंतजार करते रहे। पिता ने बेटे की याद में अंतिम सांस ले ली। मां-भाई ने मान लिया था कि शिवनाथ अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन, रविवार को वे अचानक घर लौट आए। शिवनाथ ने बताया कि वह मजदूरी करने घर से निकले थे। इसी क्रम में मेरठ में एक व्यापारी ने उन्हें भैंसों के तबेले में काम करने के लिए बंधक बना लिया था। वह उन्हें रुपये भी नहीं देते थे। शिवनाथ के गायब होने के बाद लोगों ने मरा मानकर थाने में रिपोर्ट तक नहीं दर्ज कराई थी। शिवनाथ ने बताई पूरी कहानी रहीमाबाद के रूसेना खेड़ा गांव के रहने वाले शिवनाथ करीब 16 साल पहले घर से निकले थे। हरदोई के एक साथी के साथ वे मजदूरी करने मुजफ्फरनगर पहुंचे। वहां उन्होंने एक ठेकेदार के पास दो माह तक काम किया। दिहाड़ी नहीं मिलने पर वहां से शिवनाथ भाग निकले। मेरठ में टोल के पास शिवाया गांव के राजेंद्र चौधरी उन्हें अपने साथ ले गए। शिवनाथ का आरोप है कि राजेंद्र चौधरी का बेटा राहुल चौधरी ने उन्हें बंधक बना लिया। मजदूरी के रुपये भी नहीं देता था। भैंसों के दूध निकालने से लेकर गोबर उठाने तक का काम उनसे कराया जाता था। ऐसे हुए फरार शिवनाथ ने बताया कि उनके साथ हरदोई का रिंकू भी काम करता था। वह शिवनाथ को घर जाने के लिए रोता देखता था। उसने रहम करके शिवनाथ को 500 रुपये दिए। इसके बाद शिवनाथ ने वहां से भागने का फैसला किया। घर की दीवार फांदकर वे मेरठ रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन से वे आलमनगर स्टेशन पहुंचे। इसके बाद रविवार को पैदल वे अपने घर वापस पहुंचे। भाई ने कहा, केस करेंगे शिवनाथ के भाई वीरेंद्र कुमार का कहना है कि हमारा भाई वापस आ गया है, हमलोग काफी खुश हैं। घर में त्योहार जैसा माहौल है। मां कलावती की पुकार भगवान ने सुन ली। उन्होंने कहा कि भाई जब काफी समय तक नहीं लौटे तो पिता परमेश्वर उन्हें खोजने मुजफ्फरनगर गए थे। वहां शिवनाथ नहीं मिले। इसके बाद रहीमाबाद चौकी में शिकायत की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। भाई ने कहा कि हमलोगों ने तो आस ही छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में हम गांव के प्रतिनिधियों के साथ थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे। हालांकि, मामले को लेकर रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक का कहना है कि अभी तक इस प्रकार के मामले की कोई सूचना थाने को नहीं मिली है।

    Mar 16, 2026

    —

    by

    Sameer Akhter
    in Lucknow News

    उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow के Malihabad में एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां की 16 साल की इंतजार भरी पीड़ा उस वक्त खत्म हो गई, जब उसका लापता बेटा अचानक घर लौट आया। बेटे को देखते ही मां की आंखों से आंसुओं की झड़ी लग गई और…

  • क्या मनी प्लांट से घर में बढ़ते हैं मच्छर? जानें 6 ऐसे पौधे जो अनजाने में मच्छरों को देते हैं पनपने की जगह

    क्या मनी प्लांट से घर में बढ़ते हैं मच्छर? जानें 6 ऐसे पौधे जो अनजाने में मच्छरों को देते हैं पनपने की जगह

    Mar 15, 2026

    —

    by

    Sameer Akhter
    in Lucknow News

    घर में हरियाली और ताजी हवा के लिए लोग तरह-तरह के इंडोर और गार्डन पौधे लगाते हैं। लेकिन कई बार सजावट के लिए लगाए गए कुछ पौधे मच्छरों के लिए छिपने और अंडे देने की सुरक्षित जगह बन जाते हैं। खासकर वे पौधे जिनमें नमी ज्यादा रहती है, पानी जमा होता है या पत्तियां बहुत…

  • पश्चिमी यूपी में बीजेपी का बड़ा दांव: मेरठ में रोज़ा इफ्तार से सपा के वोटबैंक में सेंध की कोशिश

    पश्चिमी यूपी में बीजेपी का बड़ा दांव: मेरठ में रोज़ा इफ्तार से सपा के वोटबैंक में सेंध की कोशिश

    Mar 12, 2026

    —

    by

    Sameer Akhter
    in Lucknow News

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से रणनीतियां बननी शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में Bharatiya Janata Party (बीजेपी) ने पश्चिमी यूपी के Meerut में रोज़ा इफ्तार का बड़ा आयोजन किया है। यह आयोजन बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से किया जा रहा है, जिसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष…

  • सड़क के गड्ढे ने दी नई जिंदगी: डॉक्टरों ने मृत मान लिया था, एम्बुलेंस के झटके से लौट आई सांसें

    सड़क के गड्ढे ने दी नई जिंदगी: डॉक्टरों ने मृत मान लिया था, एम्बुलेंस के झटके से लौट आई सांसें

    Mar 11, 2026

    —

    by

    Sameer Akhter
    in Lucknow News

    उत्तर प्रदेश के Bareilly – Pilibhit हाईवे पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आमतौर पर सड़क के गड्ढों से हादसों की खबरें आती हैं, लेकिन इस बार एक गड्ढा किसी की जिंदगी बचाने की वजह बन गया। पीलीभीत की रहने वाली विनीता शुक्ला, जो न्यायिक न्यायालय के कॉपी सेक्शन में सीनियर…

  • लखनऊ में पीएम टेक्सटाइल पार्क की कनेक्टिविटी अधर में: पुल तैयार, लेकिन 14 किमी सड़क का काम अभी शुरू नहीं

    लखनऊ में पीएम टेक्सटाइल पार्क की कनेक्टिविटी अधर में: पुल तैयार, लेकिन 14 किमी सड़क का काम अभी शुरू नहीं

    Mar 10, 2026

    —

    by

    Sameer Akhter
    in Lucknow News

    राजधानी Lucknow में प्रस्तावित PM MITRA Textile Park की कनेक्टिविटी फिलहाल अधर में लटकी हुई है। पार्क को जोड़ने के लिए साईं नदी पर बना पुल समय से पहले तैयार हो चुका है, लेकिन उससे जुड़ने वाली करीब 14 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है। यह परियोजना केंद्र और…

  • MP के विंध्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: प्रयागराज-वाराणसी से जुड़ेगा नया 105 किमी फोर लेन हाईवे, NHAI ने जारी किया टेंडर

    MP के विंध्य क्षेत्र को बड़ी सौगात: प्रयागराज-वाराणसी से जुड़ेगा नया 105 किमी फोर लेन हाईवे, NHAI ने जारी किया टेंडर

    Mar 9, 2026

    —

    by

    Sameer Akhter
    in Lucknow News

    मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के लिए कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर सामने आई है। National Highways Authority of India (NHAI) ने National Highway 39 के सीधी-सिंगरौली खंड के शेष 105 किलोमीटर फोर लेन निर्माण कार्य का टेंडर जारी कर दिया है। इस परियोजना का निर्माण कार्य अप्रैल 2026 से शुरू होने की उम्मीद…

  • ग्वारी गांव में 120 रोजेदारों के लिए सामूहिक इफ्तार, सामाजिक संस्थाओं ने दिया भाईचारे और इंसानियत का संदेश

    ग्वारी गांव में 120 रोजेदारों के लिए सामूहिक इफ्तार, सामाजिक संस्थाओं ने दिया भाईचारे और इंसानियत का संदेश

    Mar 8, 2026

    —

    by

    Sameer Akhter
    in Lucknow News

    पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर 7 मार्च 2026 को Gomti Nagar के ग्वारी गांव में सामूहिक इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन SN Helping Hand Foundation, Team Akhirat और Sayaqool Foundation द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर करीब 120 रोजेदारों ने एक साथ इफ्तार किया और नमाज़…

  • लखनऊ में एलडीए का बड़ा हाउसिंग प्रोजेक्ट: बसंत कुंज में बनेंगे 364 प्रीमियम फ्लैट, 7 मार्च से शुरू रजिस्ट्रेशन

    लखनऊ में एलडीए का बड़ा हाउसिंग प्रोजेक्ट: बसंत कुंज में बनेंगे 364 प्रीमियम फ्लैट, 7 मार्च से शुरू रजिस्ट्रेशन

    Mar 7, 2026

    —

    by

    Sameer Akhter
    in Lucknow News

    राजधानी लखनऊ में आवासीय सुविधाओं को बढ़ाने के लिए Lucknow Development Authority (एलडीए) एक नया प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। यह परियोजना Basant Kunj योजना में “पार्क व्यू अपार्टमेंट्स” के नाम से विकसित की जाएगी। इस प्रोजेक्ट में कुल 364 प्रीमियम फ्लैट बनाए जाएंगे। एलडीए के अनुसार फ्लैटों के लिए 7 मार्च…

  • यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल संभव, मिशन-2027 से पहले प्रदेश टीम और क्षेत्रीय अध्यक्ष बदलने की तैयारी

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल संभव, मिशन-2027 से पहले प्रदेश टीम और क्षेत्रीय अध्यक्ष बदलने की तैयारी

    Mar 6, 2026

    —

    by

    Sameer Akhter
    in Lucknow News

    उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए Bharatiya Janata Party अपने संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। पार्टी नेतृत्व जल्द ही प्रदेश संगठन में फेरबदल के साथ-साथ सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदलने का निर्णय ले सकता है। सूत्रों के मुताबिक यह कदम संगठन को अधिक सक्रिय…

  • यूपी का ऐसा शहर जहां 600 साल से नहीं खेली जाती होली! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

    यूपी का ऐसा शहर जहां 600 साल से नहीं खेली जाती होली! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

    Mar 5, 2026

    —

    by

    Sameer Akhter
    in Lucknow News

    उत्तर प्रदेश में जहां होली का त्योहार पूरे उत्साह और रंगों के साथ मनाया जाता है, वहीं Dalmau में पिछले करीब 600 वर्षों से होली नहीं मनाई जाती। यहां होली के दिन रंग-गुलाल की जगह शोक मनाने की परंपरा है। यह अनोखी परंपरा रायबरेली जिले के इस ऐतिहासिक कस्बे में आज भी निभाई जाती है।…

Next Page→
Lucknow Khabar Logo

Lucknow Khabar

डिजिटल दौर का नया आयाम

Lucknow Khabar

  • About Us
  • Careers
  • DMCA

Privacy

  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Social

  • Facebook

Designed with All Rights Reserved Lucknow Khabar 2019-2025